Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people, including two girls, die of fever in Majhiya within two days

Budaun News: मझिया में दो दिन में बुखार से दो बच्चियों समेत तीन की मौत

Mon, 02 Nov 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two girls, die of fever in Majhiya within two days
बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु
बदायूं। जगत ब्लॉक के मझिया गांव में दो दिन के अंदर बुखार से दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में अब भी करीब 10 लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। तीन लोगों की मौत से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव के अरविंद की चार वर्षीय बेटी प्रिया सागर को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज गांव में ही करा रहे थे। रविवार सुबह अचानक उसे तेज बुखार आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। छोटी बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव के ही संजीव की 11 वर्षीय बेटी निशा गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। उसे भी चार से पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज निजी डॉक्टर से करा रहे थे। बावजूद इसके उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार के चलते उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव के ही 60 वर्षीय नेत्रराम को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही इलाज करा रहे थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। बद्री प्रसाद के अनुसार, गांव में अब भी करीब 10 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लगातार मरीज सामने आने और दो दिन में तीन लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में बीमारी को लेकर डर बना हुआ है।
---
फोटो- 32 नंबर
डेंगू से राजकीय मेडिकल कॉलेज के गार्ड की मौत
गुलड़िया। गुलड़िया व हाल चंद्रशील नगर निवासी जुगेंद्र सिंह रिटायर्ड फौजी थे। रिटायर होने के बाद वे राजकीय मेडिकल कॉलेज में गार्ड के पद पर काम करने लगे थे। एक सप्ताह पहले उनको बुखार आया था। परिजनों के मुताबिक, बुखार आने के बाद में वहीं पर इलाज कराया गया था। बुखार न उतरने पर खून की जांच कराई थी। इसमें वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां भी उनकी हालत नहीं सुधरी। रविवार को उनकी मौत हो गई। संवाद


मझिया गांव में सफाई नहीं होने से हालात बिगड़े, तालाब ओवरफ्लो होने से प्लॉटों में भरा पानी
बदायूं। मझिया गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से बुखार के फैलने की बात सामने आई है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति है। तालाब ओवरफ्लो होने से आसपास के प्लॉटों में पानी भर गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास भी काफी समय से पानी जमा है, उसमें मच्छर पनप रहे हैं। बुखार फैलने के बावजूद सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं है। नालियों और आसपास के स्थानों की सफाई नहीं होने से गंदगी बनी हुई है। तालाब से पानी की निकासी और जलभराव दूर कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। गांव में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने और मौतों के बाद भी पंचायती राज विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की पहल नजर नहीं आ रही है। संवाद

मलेरिया विभाग ने मच्छरों से बचाव के नहीं किए इंतजाम
ग्रामीण अमन, खेम सिंह, हरवंश, मोनेंद्र सिंह आदि ने बताया कि मलेरिया विभाग ने भी मझिया गांव में मच्छरों से बचाव के इंतजाम नहीं किए हैं। जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों के लार्वा की जांच, एंटी लार्वा छिड़काव और जरूरत के अनुसार फॉगिंग कराई जानी चाहिए थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।


------ग्रामीण बोले- गांव में सफाई व्यवस्था चौपट---

गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। स्थिति यह है कि तालाब का पानी खाली पड़ी जगहों में होता हुआ घरों तक पहुंचने लगा है। मुझे भी तीन दिन से बुखार आ रहा है। गांव में ही इलाज करा रहे हैं। -बद्री प्रसाद, गांव मझिया

पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा है। इलाज करा रहे हैं। अब तबीयत कुछ ठीक है। गांव में 10-12 लोगों को बुखार आ रहा है। अधिकारी गांव की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। -मुन्नी, गांव मझिया

मझिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर मौतों का ऑडिट कराया जाएगा। मौत होने की क्या वजह है। साथ ही गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच कर दवा का वितरण किया जाएगा। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

सिमर्रा भोजपुर में भी बुखार से दो महिलाओं की मौत
- कई अन्य भी बुखार की चपेट में, गांव में आज लगेगा स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। कई अन्य ग्रामीण भी बुखार की चपेट में हैं।
सिमर्रा भोजपुर गांव निवासी ओमवती (55) पत्नी मोतीराम शाक्य और श्यामकली (45) पत्नी रामसेवक पाली की शनिवार शाम बुखार से मौत हो गई। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। लगातार बढ़ रहे बुखार के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग सोमवार को शिविर लगाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद




तीन लोग पहले भी गंवा चुके हैं जान

15 अक्टूबर को बुखार से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में गांव के श्याम पाल सिंह (34), सुरेखा देवी (32) पत्नी मनोज कुमार और अंजलि (17) पुत्री ओंकार सिंह शामिल रहीं। अंजलि बिल्सी स्थित आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में तीन दिन लगातार शिविर भी लगाए गए थे। मगर किसी में भी डेंगू बुखार की पुष्टि नहीं हुई थी।

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

बदायूं शहर के ब्लॉक जगत के गांव मझिया में तालाब का पानी सड़क खाली पड़े प्लाट में होकर घर तक पहु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed