Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The statue of Sardar Patel will not be removed from Patel Chowk.

Budaun News: पटेल चौक से सरदार पटेल की प्रतिमा नहीं हटाई जाएगी

Mon, 02 Nov 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The statue of Sardar Patel will not be removed from Patel Chowk.
बदायूं। पटेल चौक स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान हटाए जाने की चर्चाओं को लेकर अधिकारियों से पदाधिकारी मिले।
विज्ञापन

भारतीय कुर्मी महासभा के जिला सचिव भारत सिंह पटेल ने कहा कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उत्कर्ष शुक्ला से मिलकर वार्ता हुई थी। महासभा ने प्रतिमा को स्थानांतरित करने के संबंध में जानकारी मांगी थी। इस पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई की ओर से दोबारा सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवेश, जिला संरक्षक सर्वेश सिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, युवा मंडल उपाध्यक्ष गगन पटेल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed