Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Five arrested for calling a youth from Baghpat and brutally assaulting him, Amit Arya of Rathoda village in Baghpat has been missing for 46 days
{"_id":"68ac80c529c9b289fc0877a0","slug":"video-five-arrested-for-calling-a-youth-from-baghpat-and-brutally-assaulting-him-amit-arya-of-rathoda-village-in-baghpat-has-been-missing-for-46-days-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बागपत के युवक को बुलाकर बेरहमी से मारपीट करने में पांच गिरफ्तार, 46 दिन से लापता है बागपत के गांव रठौड़ा का अमित आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बागपत के युवक को बुलाकर बेरहमी से मारपीट करने में पांच गिरफ्तार, 46 दिन से लापता है बागपत के गांव रठौड़ा का अमित आर्य
बिजनौर। मामला चांदपुर का है...बागपत के रठौड़ा का रहने वाला अमित आर्य (38) इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद 46 दिन पहले चांदपुर की युवती से मिलने पहुंचा, जिसके साथ युवती और उसके चार साथियों ने नग्न करके डंडों से मारपीट। मारपीट के बाद से ही अमित का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका हत्या के इरादे से अपहरण करने की धारा में चालान किया गया है। छपरौली थाना क्षेत्र के गांव रठौड़ा निवासी अमित आर्य फिलहाल मेरठ की मध्य गंगा नहर कॉलोनी में रहता था। अमित 11 जुलाई 2025 को भैंसाली बस स्टैंड से लापता हुआ। जिसकी गुमशुदगी मेरठ के सदर बाजार थाना में दर्ज हुई। मेरठ पुलिस शुरुआती जांच में पता चला कि चांदपुर के स्याऊ निवासी युवती से उसने इंस्टाग्राम पर चैटिंग। मामले में अमित के भाई अनुराग की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज कराई जोकि मेरठ पुलिस ने चांदपुर थाने को ट्रांसफर कर दी। आरोप लगाया कि चांदपुर निवासी ज्योति व चार अन्य व्यक्तियों ने उसके ताऊ के लड़के अमित आर्य पुत्र वीर सैन को बिजनौर बुलाकर उसके साथ मारपीट की। कार में डालकर कहीं लेकर चले गए। चांदपुर पुलिस की विवेचना में सचिन उर्फ शोभित, यक्षु उर्फ लक्षराज, शुभम एर्फ छोटू निवासीगण गांव कौशल्या और गांव बास्टा निवासी अनस के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, कार, चार मोबाइल और अमित के एक जोड़ी मौजे बरामद किए हैं। 11 जुलाई को ज्योति, सचिन व यक्षू कार से निकले और गोलबाग चौराहा बिजनौर पर अमित को बुलाकर हत्या करने के उदेश्य से अपहरण कर लिया। जिन्होंने अमित का मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ दी। अकौंधा नहर पटरी चांदपुर ले जाकर अमित के साथ मारपीट की। जिसकी वीडियो भी बना ली थी। बाद में सचिन, यक्षू व छोटू ने उसे कार से गांव कुलचाना के पास सड़क किनारे मरणासन्न अवस्था में कार से उतार दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।