{"_id":"6a9bce44d096f608f7051988","slug":"video-bijnor-tree-falls-on-power-line-at-dhampurs-nagina-crossing-wires-break-major-accident-averted-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: धामपुर में नगीना चौराहे पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, तार टूटने से आपूर्ति बाधित; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: धामपुर में नगीना चौराहे पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, तार टूटने से आपूर्ति बाधित; बड़ा हादसा टला
बिजनौर धामपुर में नगीना चौराहे पर बीती रात बारिश और तेज हवा के कारण एक पेड़ बिजली की लाइन के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बताया गया कि जिस समय पेड़ बिजली की लाइन पर गिरा, उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर उस समय लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो दुर्घटना की आशंका थी।
पेड़ नहीं हटने से लोगों को परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली लाइन पर गिरे पेड़ को अभी तक विद्युत निगम और वन विभाग की ओर से हटाने का प्रयास नहीं किया गया है। पेड़ के कारण नगीना चौराहे पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वाहनों की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
वन विभाग ने जल्द हटाने की बात कही
वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेड़ को हटवाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।