{"_id":"68cd207ab4b0344bd8074895","slug":"video-bijnor-mock-drill-conducted-in-dhampur-to-deal-with-emergency-situation-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल
बिजनौर जनपद के धामपुर में आपात काल की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शुक्रवार को क्षेत्र में भूंकप की स्थिति दर्शाते हुए नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल कराई गई।
इस दौरान पुलिस-प्रशासन, अग्निशमन, राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों की संयुक्त टीमों ने आपातकाल की स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। कॉलेज में भूंकप की स्थिति के दौरान उंचे भवन में फंसे स्कूली बच्चों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार किया। मॉक ड्रिल के उपरांत उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति के समय किए जाने वाले उपायों की जानकारी।
उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। धैर्य से काम लेते हुए खुद को और दूसरे लोगों को बचाने का प्रयास करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।