{"_id":"6af050b56430ee2760059ced","slug":"bijnor-mp-chandrashekhar-says-schools-are-decreasing-while-liquor-shops-are-on-the-rise-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सांसद चंद्रशेखर बोले- कम हो रहे स्कूल, बढ़ रहीं शराब की दुकानें; सरकार की नीति पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सांसद चंद्रशेखर बोले- कम हो रहे स्कूल, बढ़ रहीं शराब की दुकानें; सरकार की नीति पर उठाए सवाल
Sun, 08 Nov 2026 04:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Nov 2026 04:06 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार स्कूलों को मर्ज कर रही है। गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में ढकेला जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सरकारी स्कूलों के विलय और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी की। सांसद ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में करीब 94 हजार सरकारी स्कूल कम हुए हैं।
विज्ञापन
सांसद ने चिंता जताई कि एक ओर सरकार शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप खोल रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों को कंपोजिट विद्यालय बनाकर उनका विलय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बंद होने और विलय का सबसे अधिक खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूलों को समेटने से करोड़ों बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। भविष्य को अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप खोलने और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय किए जाने को विडंबना बताया। उन्होंने सरकार की इन नीतियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद या विलय करने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाए। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। पर्याप्त शिक्षक और घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और बच्चों का भविष्य प्राथमिकता में रहना चाहिए।