फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The well became fully visible on Wednesday night during the excavation.

Bijnor News: खोदाई के दौरान बुधवार रात कुआं पूरी तरह नजर आ गया

Fri, 02 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The well became fully visible on Wednesday night during the excavation.
कोतवाली देहात के ग्राम बनख़ला में मस्जिद में खुदाई के दौरान निकला कुआ। स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में मस्जिद परिसर में चल रही खोदाई के दौरान बुधवार रात कुआं पूरी तरह नजर आ गया। पुलिस ने मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी है। अब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश करेगी। इसके बाद कुएं की स्थिति स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बनखला स्थित मस्जिद परिसर में एक कुएं के ऊपर शौचालय और स्नानघर बनाए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद मस्जिद कमेटी की ओर से मस्जिद परिसर में खोदाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को खोदाई के दौरान कुआं पूरी तरह नजर आ गया। इसकी सूचना पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है। अब राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर मस्जिद की भूमि की पैमाइश करेगी। इसके बाद कुएं की वास्तविक स्थिति और भूमि संबंधी स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि खोदाई के बाद कुआं पूरी तरह नजर आ गया है। राजस्व विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के मौके पर पहुंचकर पैमाइश करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ने कुएं को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। वहीं, मामले को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। कुएं की पैमाइश के बाद ग्रामीणों द्वारा उसकी चारदीवारी कराए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed