फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Convict sentenced to 10 years' imprisonment for raping a woman.

Bijnor News: महिला से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल के कारावास की सजा

Fri, 02 Oct 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to 10 years' imprisonment for raping a woman.
-दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार मां-बेटे को भी अपहरण में दोषी पाकर सुनाई सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट कमलदीप ने एक महिला से दुष्कर्म में अरुण कुमार को दोषी पाते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं अपहरण में दोषी पाते हुए जगमोहन और उसकी मां रोशन देई को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मुकुल कुमार राठौर ने बताया कि थाना मंडावली में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि जगमोहन और रोशन देई गांव में उसके पड़ोसी हैं। जगमोहन के मौसेरे भाई अरुण कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी गांव कोट सराय थाना मंडावर का गांव में आना जाना था। अरुण से उसकी जान पहचान हो गई। इसी दौरान अरुण ने उसके कुछ फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे। जगमोहन अपने फोन के जरिए अरुण से उसकी जबरन बात कराने लगा। कुछ समय बाद ही उसका रिश्ता रामदासवाली गांव में हो गया। लेकिन अरुण ने फोन करके उसके रिश्ते को तुड़वा दिया। अरुण कहने लगा कि मैं ही तुमसे शादी करूंगा जबकि मैंने विवाह करने से मना कर दिया था। इसी बीच उसका विवाह दूसरी जगह उसकी सहमति से कर दिया गया। 4 सितंबर 2016 को जब वह अपने मायके में थी तभी जगमोहन ने अपने फोन से अरुण से कराई। अरुण ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मंडावली बुला लिया। जहां पर अरुण, जगमोहन और जगमोहन की मां रोशन देई ने एक गाड़ी में बैठाकर मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद में ले जाकर उसके साथ अरुण ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। सात सितंबर को वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची और किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने पति को फोन किया। पुलिस ने विवेचना करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अब अदालत ने अरुण, उसके मौसेरे भाई जगमोहन पुत्र प्रवीण सिंह और मौसी रोशन देई पत्नी प्रवीण सिंह को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed