फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second brother suffering from AIDS passes away within three days.

Bijnor News: तीन दिन में एड्स पीड़ित दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Second brother suffering from AIDS passes away within three days.
- किराएदार बनकर आई महिला से लग गया था एचआईवी वायरस
विज्ञापन

- अब पूरे मोहल्ले में डर का माहौल, चुपचाप जांच करा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मोहल्ले में किराएदार बनकर आई महिला से दो भाइयों को एड्स मिला था। इसमें से एक भाई की तीन दिन पहले सोमवार को मौत हो गई। जबकि, दूसरे भाई की बुधवार रात को मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से पूरे मोहल्ले में डर का माहौल है। ऐसे में लोग चुपचाप अपनी जांच करा रहे हैं।
बिजनौर शहर से सटे एक गांव में दो साल पहले एक महिला किराए पर रहने आई। मोहल्ले में कमरा लेकर रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले के लोगों का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच 51 वर्षीय व्यक्ति की भी उससे नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, महिला उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई के भी करीब हो गई। तीन दिन पहले 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, बुधवार रात को उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई की भी मौत हो गई। इसकी भी देहरादून एक अस्पताल में जांच हुई थी, जहां, एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन के सहारे घर पर सांस ले रहा था। उसमें भी वे सभी लक्षण थे, जो मर चुके उसके चचेरे भाई में थे। परिजनों की मानें तो उसने दो साल पहले मोहल्ले में किराए पर रहने आई महिला के साथ संबंध होने की बात बताई। इस दौरान वह महिला के साथ चार बार संपर्क में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एचआईवी के शुरुआती लक्षण
- बुखार और ठंड लगना, गले में खराश
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते होना
- सूजी हुई लसीका ग्रंथियां
-- एचआईवी होने के ये हैं कारण
- असुरक्षित यौन संबंध बनाना
- संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करना
- संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु को गर्भावस्था में
- संक्रमित मां द्वारा बच्चे को स्तनपान कराने से

वर्जन:
गांव में भी टीम भेजी जा रही है। टीम शिविर लगाकर काउंसलिंग करेगी। इससे संक्रमित होने का इतिहास पता चल सकेगा। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed