फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navneet kept fraudulently standing surety for criminals by posing as Sher Singh.

Bijnor News: शेर सिंह बनकर फर्जी तरीके से अपराधियों की जमानत लेता रहा नवनीत

Fri, 02 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Navneet kept fraudulently standing surety for criminals by posing as Sher Singh.
- आधार कार्ड और डीएल बना रखा था फर्जी, जमानत के लिए शेर सिंह की जमीन की खतौनी का भी किया इस्तेमाल
विज्ञापन

- शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से अपराधियों की जमानत लेने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जमानत के लिए वादी के नाम दर्ज जमीन की खतौनी का भी इस्तेमाल किया गया। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम अगरी निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम बिसाट का रहने वाला है और करीब 20-25 वर्षों से अगरी में रह रहा है। बिसाट में उसके नाम कृषि भूमि दर्ज थी, जिसे वह बेच चुका है। हालांकि खतौनी में अभी भी उसका नाम दर्ज है।
विज्ञापन


आरोप है कि ग्राम रामपुर बकली निवासी नवनीत ने उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा है। इसके अलावा उसके पास ऐसा ड्राइविंग लाइसेंस भी है, जिसमें फोटो नवनीत की, जबकि नाम और पता शेर सिंह का है। आरोप है कि इसी फर्जी पहचान और खतौनी का इस्तेमाल कर वह कई मामलों में आरोपियों की जमानत करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह के मुताबिक, इन मामलों में उसका नाम सामने आने पर अलग-अलग थानों की पुलिस उससे पूछताछ करती रही, जबकि उसने किसी मामले में जमानत नहीं कराई। पीड़ित ने पुलिस को अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराकर वास्तविक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी आधार और जमीन की खतौनी का इस्तेमाल कर गलत तरीके से जमानत करवाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पहले से ही अन्य किसी मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed