Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
There is silence at Aurai bus station of Bhadohi buses coming from Prayagraj are also passing through the highway
{"_id":"683c7292b66e7aa6c0078456","slug":"video-there-is-silence-at-aurai-bus-station-of-bhadohi-buses-coming-from-prayagraj-are-also-passing-through-the-highway-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही के औराई बस स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, प्रयागराज से आने वाली बसें भी हाइवे से गुजर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के औराई बस स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, प्रयागराज से आने वाली बसें भी हाइवे से गुजर रही
प्रयागराज और वाराणसी के मध्य स्थित औराई रोडवेज बस स्टेशन एक सप्ताह से वीरान हो गया है। यहां अब प्रयागराज से आने वाली बसें भी नहीं रूक रही। इससे यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। बसें फ्लाईओवर के ऊपर से ही निकल जा रही है। इससे स्टेशन के अंदर और बाहर आटो वालों का कब्जा हो गया है।
प्रयागराज और वाराणसी के मध्य सबसे बड़ा औराई बस स्टेशन तीन एकड़ में फैला हुआ है। दो से ढाई साल पर्व दो करोड़ से उसका सुंदरीकरण कराया गया। लंबा चौड़ा परिसर, प्रतीक्षालय बैठने के लिए बेंच, पंखे, पानी और शौचालय जैसी सारी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण स्टेशन बदहाल हो गया है। स्टेशन में चल रहा कैंटीन एक हफ्ते से बंद है। जिसके चलते बसें बस स्टेशन में नहीं आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि नाश्ते की सुविधा न होने से बसें अंदर नहीं आ रही है। वाराणसी से आने वाली बसें पहले ही नहीं रूकती थीं, लेकिन अब प्रयागराज से आने वाली बसें भी नहीं आ रही है। जिनकी संख्या करीब 50 से 70 है। इससे यात्री निजी साधनों से अपने गंतव्य को जा रहे हैं। बस स्टेशन इंचार्ज रवि शंकर पांडेय ने बताया कि लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को पत्र दिया गया है। बस स्टेशन में कोई भी बसें नहीं आ रही है। सभीफ्लाई ओवर के ऊपर से ही निकल जा रही है। एआरएम कैंट गौतम कुमार ने कहा कि बस न रूकने का मामला संज्ञान में है। चेकिंग टीम को लगाया गया है। कैंटिन बंद होने की भी जानकारी है। जल्द ही उक्त कैंटिन का टेंडर निरस्त कर दूसरी खोली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।