{"_id":"69fca49faf65366efe0f171f","slug":"video-people-outraged-over-filth-stage-protest-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंदगी को लेकर भड़के लोग, किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसिया नगर पंचायत घोसियां में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह फैली गंदगी से नाराज नागरिकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
नगर के वार्ड छह सेऊर रोड पर काफी समय से गंदगी फैली है। इससे वार्ड के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। करमराज सिंह ने बताया कि उनके मकान से जामा मस्जिद तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। उसी रास्ते पर कूड़ा डंप किया जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई कर्मी कभी दिखाई नहीं देते और नालियों की सफाई भी वर्षों से नहीं हुई है। बारिश में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। नाराज लोगों ने सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई की मांग किया। इस मौके पर दीनानाथ शुक्ला, अजय सिंह, सजय सिंह, मो. साबिर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।