फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of new district jail to begin soon; 73.21 crore released.

Bhadohi News: नई जिला जेल का निर्माण जल्द, 73.21 करोड़ जारी

Mon, 31 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of new district jail to begin soon; 73.21 crore released.
ज्ञानपुर। मूंसीलाटपुर में नई जिला जेल का निर्माण जल्दी ही शुरू होगा। शासन ने 209.18 करोड़ की लागत से प्रस्तावित कारागार के लिए 73 करोड़ जारी कर दिया है। 60 एकड़ में प्रस्तावित कारागार में कुल 574 बंदी क्षमता होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ीही निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

काशी नरेश विश्वविद्यालय के पास अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बने उप कारागार को कुछ साल पहले जिला कारागार का दर्जा दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। 114 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 350 से अधिक बंदी रहते हैं। जिला कारागार के निर्माण की कवायद बीते एक दशक से चल रही है। पांच साल पहले उस समय तेजी आई, जब बंदियों की अधिक संख्या को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी और डिप्टी जेलर ने प्रयास किया। पर्याप्त जमीन की उपलब्धता को देखते मूंसीलाटपुर में कारागार के निर्माण का निर्णय लिया गया। नवंबर 2019 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की 45 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी थी। जमीन पर्याप्त नहीं होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाद में किसानों से जमीन ली जाने लगी। साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण काम रुक गया। साल 2022 में परियोजना ने फिर रफ्तार पकड़ी। 60 एकड़ भूमि का बैनामा होते ही शासन ने धनराशि जारी कर दी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नए जेल के निर्माण के लिए शासन स्तर से प्रथम किस्त के रूप में 73.21 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई जिला जेल आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगी। जेल परिसर में हाईटेक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, डिजिटल सुरक्षा तंत्र, मजबूत परिधि दीवार, आधुनिक बैरक, प्रशासनिक भवन, चिकित्सा इकाई, रसोईघर और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। इससे बंदियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी। मूंसीलाटपुर में बनने वाले जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक के साथ ही सुरक्षा के आधुनिक उपाय किए जाएंगे। नई जेल में कैदियों के लिए जिम, डिजिटल लाइब्रेरी व कौशल विकास के लिए मल्टीपरपज हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कारागार प्रशासन से जुड़े कर्मियों के लिए आवास भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed