{"_id":"69fca4a2d0298645a40c9a01","slug":"video-dm-issues-directives-ensure-timely-completion-of-under-construction-projects-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए निर्देश, निर्माणाधीन परियोजनाएं समय से कराएं पूर्ण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए निर्देश, निर्माणाधीन परियोजनाएं समय से कराएं पूर्ण, VIDEO
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को सरपतहां स्थित निर्माणाधीन वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था से कार्य को हर हाल में जून 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी न हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
करीब आठ करोड़ 25 लाख की लागत से बन रहे वाणिज्यकर कार्यालय को समय से पूर्ण कराने को कहा। डीएम ने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर के अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना का समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर जून 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में प्रस्तावित मल्टीपरपज हॉल और अधिकारियों के लिए टाइप-4 एवं टाइप-5 आवासों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर भानसिंह, तहसीलदार ज्ञानपुर सुनील कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।