{"_id":"6a4548aa880bda519a065a8f","slug":"video-chunar-defeats-gopiganj-b-in-girls-football-match-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालिका फुटबॉल मैच में चुनार ने गोपीगंज 'बी' को दी शिकस्त, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका फुटबॉल मैच में चुनार ने गोपीगंज 'बी' को दी शिकस्त, VIDEO
स्व. गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्व. रामबिलाख सिंह स्मृति नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार की रात चार मुकाबले खेले गए। जिसमें बालिका टीम में चुनार की टीम विजयी रही। वहीं ज्ञानपुर, गोपीगंज 'बी' और डोनिव स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खूब उत्साह दिखा।
प्रतियोगिता के पहले मैच में ज्ञानपुर की टीम ने मूंसी की टीम को 3-0 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इसी तरह गोपीगंज 'बी' ने मिर्जापुर को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं गुरुकुलम और डोनिव स्कूल के बीच हुए कड़े संघर्ष में डोनिव स्कूल 3-2 से विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग के मुकाबले में चुनार ने गोपीगंज 'बी' को 3-0 से हराया। मुख्य अतिथि डोनिव स्कूल के प्रबंधक रतन शंकर जायसवाल व राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजक विनोद सिंह फौजी कोच चंचल सिंह की देखरेख में मैच संपन्न कराए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।