फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The purity of Sita, which emerged refined from the trial by fire.

Bhadohi News: अग्नि परीक्षा में तपकर निकली सीता की पवित्रता

Thu, 22 Oct 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The purity of Sita, which emerged refined from the trial by fire.
गोपीगंज के रामलीला में अग्नि परीक्षा देती माता सीता। संवाद - फोटो : Archive
रामलीला मैदान में बुधवार को सीता की अग्नि परीक्षा की लीला देख महिलाओं की आंखें सजल हो गई। श्री रामलीला समिति गोपीगंज बघेल परिवार की ओर से आयोजित लीला के दाैरान जनक नंदनी सीता प्रभु श्री राम की आज्ञा का पालन करते हुए अग्नि परीक्षा में सफल हो गई। अग्नि परीक्षा में सीता की पवित्रता साबित होने पर भक्तों की आंखें सजल हो गईं। व्यास पंडित शेषधर पाठक के नेतृत्व कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। लीला के दाैरान लंका पर विजय प्राप्त कर भाई लक्ष्मण, सीता के साथ अयोध्या लौटे, तो प्रजा के उलाहना से व्यथित प्रभु श्री राम माता सीता को अग्नि परीक्षा कराते हैं। श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए माता सीता अग्नि परीक्षा देती है। इस मौके पर अजीत सिंह बघेल, उमेश सिंह बघेल, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह चिंट्टू, संतोष कुमार सिंह, संतोष बघेल, कौशलेद्र बघेल, धीरज बघेल, नवीन मिश्रा, पंकज पांडेय, कन्हैया तिवारी, रुपेश मालवीय, श्याम कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed