{"_id":"66d30156f706e04c3f0355fc","slug":"video-maratha-sa-3-ghata-12-manata-ma-bral-pahaca-vatha-bharata-tarana-janaparatanathhaya-na-kaya-savagata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ से 3 घंटे 12 मिनट में बरेली पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ से 3 घंटे 12 मिनट में बरेली पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हो गया। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली जंक्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। मेरठ सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई। बरेली जंक्शन पर शाम 4:07 बजे पहुंची। जंक्शन पर रेलवे के अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। 10 मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान जंक्शन पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।