{"_id":"65c5f5d4ac0a3e9e450ed6c9","slug":"video-bral-ma-malna-takara-raja-kha-ka-samarathaka-ka-bhara-bhaugdha-sarakara-ka-khalfa-narabja","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के समर्थन में जुटी भारी भीड़, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के समर्थन में जुटी भारी भीड़, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर जाने से पहले उन्होंने तीखे बयान दिए। मौलाना ने कहा कि हमें मजबूर कर दिया गया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अगर कोई अपराधी है तो उसके मकान, मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इसका हम विरोध करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।