{"_id":"685d0586d41b0f454804721e","slug":"video-video-bugdhha-ma-fasa-lga-ka-bcana-ka-abhayasa-saraya-kanara-maka-daral-ma-thakha-rasakaya-oiparashana-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास, सरयू किनारे मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास, सरयू किनारे मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू ऑपरेशन
हर साल सरयू नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर गांव में प्रशासन ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान अचानक बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, अस्पताल तक इलाज के लिए ले जाने और राहत कार्यों को लेकर फुल-स्केल अभ्यास किया गया।
एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने मोटरबोट के जरिए डूबते लोगों को बचाने का सजीव प्रदर्शन किया। राहत और बचाव कार्यों की बारीकियों को मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिखाया गया। ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग, स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन की पूरी टीम सक्रिय दिखी।
इस मौके पर रामनगर के एसडीएम, सीओ समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामवासियों को भी बाढ़ से बचाव और सतर्कता के तरीके बताए गए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच समन्वय और तैयारियों को परखना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।