{"_id":"6a955c955a4b38218d04d773","slug":"video-brabka-ma-harasha-thavavatha-ka-savagata-samaraha-ka-tharana-khasaka-bca-maca-afaratafara-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान खिसकी बेंच, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान खिसकी बेंच, मची अफरातफरी
बाराबंकी में सोमवार को भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मंच में लगी बेंच खिसकने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में राष्ट्रीय महामंत्री के अलावा एमएलसी अंगद सिंह और कई कार्यकर्ता खिसककर नीचे आ गए। घटना दोपहर करीब 12:25 बजे चौपला में हुई।
जिले में हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए सफेदाबाद, चौपला, सफदरगंज, बघोंरा, अहमदपुर टोल प्लाजा व भिटरिया निर्धारित थे। चार कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चौपला पर रुके, जहां उनके स्वागत के लिए एक मंच तैयार किया गया था। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही हरीश द्विवेदी मंच पर पहुंचे और उन्हें माला पहनाई गई, भीड़ बढ़ गई और मंच में लगी बेंच खिसक गई। हालांकि इस घटना में किसी के चोटिल होने की बात सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।