फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Student's body found hanging from a noose in the kitchen.

Barabanki News: रसोईघर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 01 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from a noose in the kitchen.
रामनगर। बिछलखा गांव में सोमवार सुबह मुरली राजपूत की बेटी सपना (22) का शव रसोईघर में फंदे से लटका मिला। सपना पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने से आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार सुबह छात्रा मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस पर पिता उसे डांटा था।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर ही सपना रसोईघर में चली गई। दोपहर करीब 11 बजे उसका शव दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। पिता ने बताया कि तीन भाई बहनों में सपना सबसे छोटी थी। दोनों बड़े भाई गुजरात में नौकरी करते हैं। मां रक्षाबंधन पर मायके गई थी। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। एसएचओ रामनगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed