{"_id":"6799d2ad5df9e1b53601e29d","slug":"video-barabanki-ayathhaya-jana-para-paranaetaya-raka-haiiva-para-alrata-12-ghata-ma-35000-vahana-dayavarata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Barabanki: अयोध्या जाने पर पूर्णतया रोक, हाईवे पर अलर्ट, 12 घंटे में 35000 वाहन डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Barabanki: अयोध्या जाने पर पूर्णतया रोक, हाईवे पर अलर्ट, 12 घंटे में 35000 वाहन डायवर्ट
मौनी अमावस्या के पर्व पर अयोध्या में जुट रही भीड़ के मद्देनजर बाराबंकी से अयोध्या जाने वाले सभी प्रकार के वाहन रोक दिए गए हैं। लखनऊ की सीमा से रामसनेहीघाट तक छह बैरियर बनाए गए हैं। जहां भी हाईवे पर कोई प्रमुख रोड है, वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ताकि बीच या कट से कोई वाहन अंदर ना सके।
बाराबंकी शहर के निकट चौपुला तिराहे पर एसपी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ स्वयं मौजूद है और वाहनों का डायवर्जन करा रहे हैं। हालांकि इस दौरान अयोध्या आ रहे कई राज्यों के श्रद्धालुओं में वीआईपी लोग भी शामिल है जिनसे पुलिस कर्मियों की बहस भी हो रही है मगर पुलिसकर्मी उन्हें कानून व्यवस्था और अयोध्या के हालातों से अवगत कराते हुए बहराइच हाईवे पर डाइवर्ट कर रहे हैं।
मंगलवार शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 तक करीब 35000 वाहन बहराइच हाईवे पर भेजे गए हैं। इससे बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए रामनगर और मसौली की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जैसा अयोध्या से जानकारी आएगी, उसी हिसाब से आगे यातायात का परिवर्तन सुनिश्चित कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।