{"_id":"69304e36937eac3ba80334d1","slug":"video-banda-five-members-of-an-interstate-smuggling-gang-arrested-while-trying-to-sell-marijuana-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: गांजा बेचने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: गांजा बेचने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
सूखे गांजे की बिक्री के लिए जा रहे पांच अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस को गांजा बेचने जा रहे तस्करों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
कालिंजर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस को पांच लोग संदिग्ध हालत में घूमते मिले। पूछताछ के दौरान पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के पास अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर चार पहिया वाहन की डिग्गी की तलाशी ली गई। जिसमें लगभग साढ़े 10 किग्रा सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में सतना जनपद के शैलेंद्र, दीपक, बिसंडा थानाक्षेत्र के गड़ाव गांव निवासी बुद्ध विलास, कोतवाली देहात के बडे़हा गांव निवासी महिपत व कमासिन थानाक्षेत्र के खरौली गांव निवासी वीरेंद्र शामिल हैं।
इसके साथ ही आरोपियों की चार पहिया वाहन व बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी, कल्बे अब्बास खान, ललित, नागेश कुमार, सुनील, जितेंद्र, अंकित सिंह शामिल रहे। कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि वह मध्य प्रदेश के सतना से गांजा ला रहे थे। बांदा में इसकी बिक्री की जानी थी। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पहले से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज थे। उनकी तलाश लगातार जारी थी। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए माल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।