{"_id":"6ae886f1e1eefb7ed6047d17","slug":"video-video-narayal-faugdhakara-daema-na-thhana-kharatha-ka-kaya-shabharabha-mal-pahanakara-kasana-ka-kaya-savagata-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारियल फोड़कर डीएम ने धान खरीद का किया शुभारंभ, माला पहनाकर किसान का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारियल फोड़कर डीएम ने धान खरीद का किया शुभारंभ, माला पहनाकर किसान का किया स्वागत
बलरामपुर जिले में सोमवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गया है। नगर के गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज मंडी समिति क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कांटे का पूजन व नारियल फोड़कर धान खरीद का शुभारंभ कराया। केंद्र पर पहुंचे पहले किसान अरुण प्रताप को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
डीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान व पारदर्शिता के साथ धान खरीदने का निर्देश दिया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले में 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन पांच किसान धान की तौल कराने पहुंचे हैं। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, केंद्र प्रभारी प्रमोद शुक्ल व मधुप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।