{"_id":"6aad4a8c36108edeff0dc86e","slug":"video-congress-members-hold-march-against-upi-charges-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपीआई पर शुल्क के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीआई पर शुल्क के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च, VIDEO
यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में निकला मार्च चित्त पांडेय चौराहा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, टाउनहॉल, विशुनीपुर और दवामंडी होते हुए परिवहन मंत्री के आवास तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूपीआई शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
परिवहन मंत्री की अनुपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह को विरोध स्वरूप पूजन सामग्री का गिफ्ट सौंपा। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ और आम जनता की जेब पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी की आवाज दबेगी तो कांग्रेस उनकी आवाज बनेगी। जनहित के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने यूपीआई शुल्क वापस लेने और पूंजीपतियों की दलाली बंद करने की मांग उठाई। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, संतोष चौबे, सागर सिंह राहुल, सच्चिदानंद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे, पारसनाथ वर्मा, हीराराम, अरुण कुमार, वंश बहादुर भारती, अमरनाथ राम, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।