{"_id":"6ac774fb67f9fe78d30fd22f","slug":"video-video-rapaiidaha-ma-1135-kal-afama-ka-satha-napal-tasakara-garafatara-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रुपईडीहा में 1.135 किलो अफीम के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रुपईडीहा में 1.135 किलो अफीम के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 से 15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि शाम करीब सात बजे थाना रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान एक नेपाली व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवजित ओली पुत्र नरबहादुर ओली, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम स्याला वार्ड नंबर 02, नगरपालिका आठबिसकोट, थाना आठबिसकोट, जिला रुकुम, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 276/2026, धारा 8/18(सी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी में अफीम के अलावा 4,500 नेपाली रुपये, 80 भारतीय रुपये तथा एक कीपैड मोबाइल फोन भी मिला है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना रुपईडीहा पुलिस तथा 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा कैंप रुपईडीहा की टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।