{"_id":"6a8d68acd94af34e980ff22d","slug":"video-video-napal-sa-bhakara-aae-paca-hathaya-ka-jathaga-cathhara-caranae-saha-garajapara-braja-para-bca-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची
नेपाल के जंगलों से निकला पांच जंगली हाथियों का कुनबा मंगलवार सुबह घाघरा के प्रचंड बहाव में जिंदगी और मौत के बीच फंस गया। गेरुआ-कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में बहते हुए तीन वयस्क हाथी और दो नन्हे शावक चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज की ओर पहुंच गए। शावक तेज धारा में खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। उन्हें बचाने के लिए वयस्क हाथी भी उफनती धारा में लगातार संघर्ष कर रहे थे। इस खतरनाक दृश्य को देखकर बैराज पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हाथियों के बैराज की ओर पहुंचने की सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वन विभाग को आशंका थी कि यदि हाथियों का कुनबा बैराज के फाटकों और तेज बहाव के बीच फंस गया तो पांचों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ वन दारोगा राधेश्याम, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय और वनकर्मियों की टीम के साथ तत्काल बैराज पहुंच गए।
फाटकों ने थामा पानी का प्रचंड वेग
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सबसे पहले हाथियों की स्थिति का जायजा लिया। तेज बहाव में शावकों के संघर्ष को देखते हुए तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। दोनों विभागों के बीच समन्वय के बाद बैराज के फाटकों को नीचे करवाया गया। फाटक नीचे होने के बाद पानी का दबाव और बहाव कुछ कम हुआ तो हाथियों को संभलने का मौका मिला। वयस्क हाथियों ने शावकों को अपने साथ सुरक्षित दिशा में ले जाना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।