{"_id":"6ad607332e53d750c60a11fa","slug":"video-video-bharaica-ma-tharaga-vasarajana-jalsa-ma-esao-ka-abhatharata-para-bhaugdhaka-lga-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में दुर्गा विसर्जन जुलूस में एसओ के अभद्रता पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में दुर्गा विसर्जन जुलूस में एसओ के अभद्रता पर भड़के लोग
गंगवल बाजार में सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पयागपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इससे नाराज समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने गंगवल बाजार स्थित श्री कल्याण नाथ मंदिर तिराहे पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष से सामूहिक रूप से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना था। विसर्जन जुलूस सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन को आगे निकालने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। दुर्गा पूजा समिति काली मंदिर के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का आरोप है कि थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और डीजे बजाने को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे।
घटना से नाराज समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाने और उनसे सामूहिक माफी की मांग पर अड़े रहे।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई सामने नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।