{"_id":"6a8d6ae58e80ec036f0d4871","slug":"video-video-aakhara-pajaugdha-ma-katha-haaa-tathaaa-kaii-thana-sa-thahashata-ma-ja-raha-garamanae-na-l-rahata-ka-sasa-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आखिर पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आखिर पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मोतीपुर वन रेंज के जगतापुर गुलरिहा गांव में कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार सोमवार की देर रात वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। रात करीब तीन बजे तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में खबर तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जगतापुर गुलरिहा और आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। खेतों और गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने तथा उसकी आहट मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। शाम होते ही लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने में भी लोग सावधानी बरत रहे थे। ग्रामीणों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और तेंदुए को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।