फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preparations for widening the Biswariya-Rupaidiha road gain momentum.

Bahraich News: बिसवरिया-रुपईडीहा सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज

Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Preparations for widening the Biswariya-Rupaidiha road gain momentum.
रूपईडीहा में बस स्टैंड के पास डीपीआर के दरमियान गाड़ा गया पत्थर। -संवाद
रुपईडीहा। बहराइच से नेपाल सीमा को जोड़ने वाली बिसवरिया-रुपईडीहा सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। एनएच-927 के 53.847 किमी लंबे हिस्से की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रस्तावित मार्ग में आने वाले गांवों के राजस्व नक्शे और जमीन के रिकॉर्ड मांगे गए हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने चार अगस्त 2026 को संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर एनएच-927 के किमी संख्या 99.000 से 152.847 तक आने वाले गांवों के राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एम/एस थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड के आधार पर सड़क के लिए आवश्यक जमीन का आकलन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। डीपीआर कंपनी के अनुसार एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी से सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-927 के अवर अभियंता विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बाईपास बनेगा या इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप गेटवे की ओर जाने वाली मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा, यह डीपीआर पूरा होने के बाद स्पष्ट होगा। डीपीआर में सड़क की चौड़ाई, विस्तार वाले हिस्से और उपलब्ध सरकारी जमीन का आकलन किया जाएगा।



----
इन गांवों के रिकॉर्ड मांगे गए
बिसवारिया, झांसा, सोहरवा, रसूली चक, बेगमपुर, भगवानपुर माफी, मालुवा भकुरहा, बंगला, बभनी, जगाधर भर, बिछला, फुलवरिया माफी, किशुनपुर माफी, भोपालपुर चौकी, करौंदा, लौकी, खुदाद भरी, लालपुर शिवपुर, गौरा धनौली, नानपारा ताजपुर, रघुनाथपुर, गुलाल पुरवा, कोयलहवा, मझौवा भुलौरा, सिसवारा, परसा अगैया, तुलसीपुर, भवनियापुर टिकुरी, गवर्खा, कलवारी, बरगदहा चिलबिला, जमुनहा बाबागंज, दुविधापुर, सोरहिया, जैतापुर और नानपारा केवलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed