{"_id":"6aba3a6241aa2673360439a3","slug":"video-video-aaiisapa-rapaiidaha-ma-tha-thana-itaranata-thapa-karab-50-karaugdha-ka-karabra-parabhavata-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
रुपईडीहा, बहराइच। आंधी-पानी और खराब मौसम के कारण रुपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में पिछले दो दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित रहने से भारत-नेपाल के बीच होने वाला आयात-निर्यात कारोबार प्रभावित रहा। इंटरनेट बंद होने के चलते करीब 50 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ा। निर्यात के लिए आए लगभग 200 ट्रक आईसीपी पर ही खड़े रहे, जबकि खराब मौसम के कारण 30 से 40 मालवाहक वाहन रुपईडीहा तक नहीं पहुंच सके।
कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) हसीब अहमद ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कस्टम संबंधी प्रक्रियाएं और निर्यात का काम प्रभावित हुआ। करीब 200 ट्रक आईसीपी पर खड़े रहे और उनका निर्यात नहीं हो सका। इसके अलावा तेज हवाओं और बारिश के कारण गुजरात, अहमदाबाद, पुणे समेत अन्य क्षेत्रों से रुपईडीहा आ रहे करीब 30 से 40 मालवाहक वाहन रास्ते में रुक गए।
इन वाहनों में टाइल्स, पाउडर, पशु आहार, मछली थाना समेत विभिन्न प्रकार के उत्पाद लदे हुए हैं। खराब मौसम के कारण मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जिससे भारत-नेपाल व्यापार की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई।
सोमवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद आईसीपी रुपईडीहा में निर्यात का काम दोबारा शुरू हो गया। इंटरनेट चालू होने और मौसम में सुधार के बाद आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। आईसीपी पर रुके ट्रकों की प्रक्रियाएं पूरी कर उन्हें धीरे-धीरे नेपाल भेजने का काम शुरू किया गया।
हसीब अहमद ने बताया कि अब मौसम भी सामान्य हो गया है और इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गई है। ऐसे में आयात-निर्यात का काम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। हालांकि दो दिनों तक प्रभावित रहे कारोबार को पटरी पर आने में कुछ समय लग सकता है।
रुपईडीहा आईसीपी भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच माल की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां इंटरनेट और तकनीकी सेवाओं में व्यवधान आने से कस्टम प्रक्रिया से लेकर मालवाहक वाहनों की आवाजाही तक प्रभावित होती है। सोमवार को सेवा बहाल होने के बाद कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों ने राहत की सांस ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।