{"_id":"6a98f6020ed6eea2750c5d6e","slug":"video-bharaica-ma-thanathaha-cana-sanacaga-karana-val-bthamasha-palsa-mathabhaugdha-ma-garafatara-para-ma-lga-gal-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बहराइच में मटेरा में महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से बुधवार रात पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। भागने के प्रयास में बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बाइक चला रहे हैं बदमाश के पैर में गोली लगने से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घर बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी रिसिया भेजा गया।
एसपी ने बताया कि एक सितंबर को लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम सुआगाड़ा निवासी गंगोत्री अपने फूफा हरिद्वार के घर से वापस लौट रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया था। शिकायत पर मटेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों के बारे में सुराग मिला।
एसपी के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बिलवा नहर मोड़ के पास दो बदमाशों के मूवमेंट की सूचना पर मटेरा पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी फायरिंग में रकीब घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी असलम बाइक से भाग निकला।
मौके पर पहुंचे एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास है और वह कई मामलों में वांछित था। भागे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।