{"_id":"6ac61dbec510cc95a50519f3","slug":"video-bharaica-ma-sapaiya-na-makhaya-canava-aayakata-ka-patal-faka-palsa-sa-khacatana-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पुलिस से खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पुलिस से खींचतान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को बहराइच में सपा के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पुतला छीनने को लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा।
दोपहर करीब एक बजे समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी आंबेडकर वाहिनी और मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुलायम यूथ ब्रिगेड के मयंक मिश्रा, लोहिया वाहिनी के नंदेश्वर यादव और आंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष पेशकार राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पुतला बुझाने और कार्यकर्ताओं से उसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ देर तक खींचतान हुई। कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के साथ चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में सपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।