{"_id":"689a0677c2de629581060087","slug":"video-bahraich-hasa-faudashana-na-30-bcaca-ka-pal-tha-ekasapayara-thava-abhabhavaka-na-blii-palsa-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bahraich: हंसा फाउंडेशन ने 30 बच्चों को पिला दी एक्सपायर दवा, अभिभावकों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: हंसा फाउंडेशन ने 30 बच्चों को पिला दी एक्सपायर दवा, अभिभावकों ने बुलाई पुलिस
बच्चों को कीड़ा मारने की दवा पिलाने प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर कटघरा पहुंचे हंसा फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने 30 बच्चों को एक्सपायरी दवा पिला दी। जब बच्चों के अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई तो भड़क उठे और फाउंडेशन की वैन का घेराव किया। साथ ही पुलिस बुला ली। प्रकरण में ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीएमओ कार्यालय से अनुमति के बाद सोमवार को हंस संस्था के फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ला व चिकित्सक डॉ. बृजेश जायसवाल इकौना के प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर कटघरा पहुंचे। दोनों ने सीएमओ से अनुमति लेने व बच्चों को कीड़ों से बचाने के लिए एडबेंडा जोल दवा पिलाने की बात कही।
दोनों बच्चों को दवा पिला रहे थे कि इसी दौरान एक अभिभावक ने दवा की एक्सपायरी चेक की। जांच में दवा जुलाई माह में ही एक्सपायर मिली। इस पर अभिभावक ने तत्काल दवा पिलाना रोक दिया और इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद सैकड़ो ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर आई इकौना पुलिस ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक जानकारी होती 30 बच्चों को दवा पिला दी गई थी। बच्चों को अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व फाउंडेशन की होगी।
संस्था के फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक बृजेश जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों को दवा पिलाने आए थे। सीएमओ कार्यालय से अनुमति ली गई है। एक्सवायरी दवा गलती से वैन में आ गई है, हमें जानकारी नहीं थी।
सीएमओ एके सिंह का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं थी, अभी संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।