Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Girl students and teachers sat on strike to save the school, renovation work going on in Pura Mahadev temple.
{"_id":"6ac12bf562de0ee5e80ca099","slug":"video-girl-students-and-teachers-sat-on-strike-to-save-the-school-renovation-work-going-on-in-pura-mahadev-temple-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: स्कूल बचाने धरने पर बैठीं छात्राएं और शिक्षक, पुरा महादेव मंदिर का चल रहा जीर्णोद्धार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: स्कूल बचाने धरने पर बैठीं छात्राएं और शिक्षक, पुरा महादेव मंदिर का चल रहा जीर्णोद्धार का काम
बागपत। पुरामहादेव मंदिर पर चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य में अब मंदिर के नीचे बने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को भी तोड़ा जा रहा है। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को परेशानी हो रही है जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने अन्य जगह विद्यालय बनाने की मांग को लेकर धरना दिया। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर पिछले वर्ष से कॉरिडोर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिये मंदिर के गर्भ गृह वाले हिस्से को छोड़कर सभी चीजों को तोड़ा जा रहा है।मंदिर के ही नीचे ही मंदिर परिसर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी वर्षों से संचालित हो रहा है।अब मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये विद्यालय को भी तोड़ने का कार्य शुरू हो गया जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने डीएम को भी शिकायती पत्र देकर अन्य जगह विद्यालय निर्माण कराने की मांग की थी लेकिन अभी तक भी कोई सुनवाई नही हुई।इसी को लेकर शनिवार को विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने विद्यालय परिसर में ही धरना दिया और विद्यालय को अन्य जगह बनाने की मांग की।प्रधानाचार्य सुशील ने बताया कि मंदिर कमेटी ने उन्हें दूसरी जगह पर विद्यालय बनाकर देने को कहा था लेकिन अब विद्यालय में पढ़ने वाली 110 छात्राओं कि पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्हें बैठने के लिये कमरे नही है इसलिये जल्द ही विद्यालय का निर्माण होना चाहिये। इस बारे में मंदिर कमेटी सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि जल्द ही मंदिर कमेटी और गांव के ग्रामीणो की मीटिंग कर विद्यालय के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।