फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: व्यापारी के घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये और जेवर चोरी

Sun, 04 Oct 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
रटौल। पांची गांव में चोरों ने बैटरी व्यापारी आफताब के मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन

पांची निवासी बैटरी व्यापारी आफताब ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में उसके बड़े भाई के यहां उमरा करने सऊदी अरब जाने से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने परिवार के साथ गए थे। भाई को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद शनिवार की सुबह उनका बेटा ताविश घर पहुंचा तो बाहर लगा ताला टूटा मिला। उसने अंदर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ मिला। ताविश के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आफताब ने बताया कि अलमारी के लॉकर से ढाई लाख रुपये और सोने की अंगूठी और कुंडल समेत अन्य जेवर चोरी मिले, जबकि चोर नीचे वाले लॉकर का ताला नहीं तोड़ पाए, जिसमें लाखों रुपये और जेवर भी रखे हुए थे। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नलकूपों में तोड़फोड़ कर चोरी
रटौल। कस्बा निवासी किसान अहमद ने बताया कि शुक्रवार शाम नलकूप का ताला लगाकर घर आ गया था। देर रात चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर कटआउट, स्टार्टर और केबल चोरी कर लिया। उसके अलावा चोरों ने यासीन, इस्लाम, गफ्फार और सगीर के नलकूपों की दीवार और ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। किसानों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।


दो नलकूपों में चोरी
बागपत। अहमदपुर पदड़ा गांव निवासी विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके और पड़ोसी किसान मनोज के नलकूपों के ताले तोड़कर मोटर, स्टार्टर और केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। विजयपाल ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed