{"_id":"6a8c341e94a6235e470c6bd0","slug":"video-sp-eleven-defeated-maharaja-suheldev-giants-by-128-runs-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों से हराया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों से हराया, VIDEO
पुलिस लाइन में शनिवार की रात को एसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच एक टी-20 रात्रि मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी, पत्रकार और दर्शक उपस्थित रहे।
मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त और डीआईजी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गेंदबाजी की। डीएम रवींद्र कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भास्कर मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की टीम केवल 75 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।