{"_id":"688891fe8a79dd8fac0dc31b","slug":"video-video-savana-jhalnatasava-bhavaya-mahal-ma-rajata-hadal-para-varaja-ramall-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन झूलनोत्सव : भव्य महल में रजत हिंडोले पर विराजे रामलला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन झूलनोत्सव : भव्य महल में रजत हिंडोले पर विराजे रामलला
रामलला के दरबार में भी मंगलवार से सावन की छटा बिखरने लगी है। नव्य-भव्य मंदिर में रामलला भाइयों समेत रजत हिंडोले पर विराजित किए गए। श्रावण शुक्ल पंचमी पर मंदिर के अर्चक ने विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन के साथ रामलला सहित चारों भाइयों को रजत जड़ित हिंडोले पर विराजित किया। रामलला को विशेष भोग भी लगा।
हिंडोले पर विराजे रामलला को निहारने के लिए भक्तों में होड़ है। दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। सुबह सवा छह बजे की आरती के बाद जैसे ही गर्भगृह का पट खुला तो रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रामलला के झूला विहार का दृश्य देखकर हर होई भाव विभोर हो रहा था। जय श्रीराम के जयघोष निरंतर गूंजते रहे। सावन झूलन उत्सव को लेकर ट्रस्ट की ओर से पूरे गर्भगृह परिसर को फूलों से सजाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।