{"_id":"6ae74be6e282327ce10cf814","slug":"video-video-sapa-na-sarakara-ka-ghara-esaaaiiaara-ka-khamaya-sa-lkara-khatha-oura-bjal-sakata-taka-uthae-saval-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा ने सरकार को घेरा, एसआईआर की खामियों से लेकर खाद और बिजली संकट तक उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा ने सरकार को घेरा, एसआईआर की खामियों से लेकर खाद और बिजली संकट तक उठाए सवाल
रुदौली विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। पार्टी के विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी अवधेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची में गड़बड़ी, रेलवे स्टेशन का बंद रास्ता, बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं, स्मार्ट मीटर और खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अवधेश यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी मतदाता सूची में खामियां हैं। भाग संख्या 358 में एक ही मतदाता का नाम 10 या उससे अधिक बार दर्ज होने का दावा करते हुए उन्होंने निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाए।
उन्होंने रुदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से बाजार की ओर जाने वाला रास्ता खुलवाने की मांग की। सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराने की बात कही।
उन्होंने स्मार्ट मीटर से बिजली बिल चार गुना बढ़ने का आरोप लगाते हुए इसे हटाने और बिजली आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। साथ ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई।
इस दौरान राजितराम रावत, रंजीत विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, अमरनाथ यादव और गोपाल यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।