{"_id":"6a98075fae381064ea0a1c9a","slug":"video-video-rama-mathara-ka-pakashha-ma-kanana-lugdhaii-ma-ahama-yagathana-mathana-mahana-pada-ka-tarasata-ma-mal-jagaha-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर के पक्ष में कानूनी लड़ाई में अहम योगदान, मदन मोहन पांडे को ट्रस्ट में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर के पक्ष में कानूनी लड़ाई में अहम योगदान, मदन मोहन पांडे को ट्रस्ट में मिली जगह
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े कानूनी संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किया गया है। फैजाबाद न्यायालय से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ तक उन्होंने लगातार राम मंदिर के पक्ष में पैरवी की। विवादित स्थल पर राम मंदिर होने के साक्ष्यों और पुरातात्विक प्रमाणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने जिले के अधिवक्ताओं से लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं तक लगातार समन्वय और संवाद बनाए रखा। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रस्ट की बैठक से जोड़ा गया, जिसमें उन्होंने सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।