{"_id":"6ae879f1b74e1b0b2706cfdd","slug":"video-video-nprthal-palsa-na-oiparashana-taranatara-sa-48-ghata-ma-khal-chhanata-ka-raja-aarapa-garafatara-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूदौली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र से 48 घंटे में खुला छिनैती का राज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूदौली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र से 48 घंटे में खुला छिनैती का राज, आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या: भेलसर अंडरपास के पास महिला के गले से मटर माला छीनने की घटना का रुदौली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और पीली धातु की मटर माला बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात करीब 9:05 बजे गुलचप्पा मोड़ स्थित कस्तूरबा स्कूल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के बरबसौली निवासी विनय कुमार पुत्र राममिलन गोस्वामी के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 30 अक्तूबर को भेलसर अंडरपास के पास महिला के गले से मटर माला छीनकर बाइक से भाग गया था। मामले में बीएनएस की धारा 304(2) और 317(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था।
सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।