{"_id":"6ad0a99fc4f6baeaea0d22ee","slug":"video-video-mashana-shakata-ka-pathashal-ma-chhatarao-ka-sakhae-aatamarakashha-ka-gara-tatakal-palsa-ka-sahayata-lna-ka-salha-tha-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिशन शक्ति की पाठशाला में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, तत्काल पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिशन शक्ति की पाठशाला में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, तत्काल पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी
अयोध्या में किसी के पीछा करने या असहज स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतें और तत्काल पुलिस की मदद लें। तारुन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जीवी इंटर कॉलेज, विजयनपुर सजहरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सुनसान रास्ते पर कोई पीछा करे तो घबराने के बजाय भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचें और पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर भी बताए। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा के लिए 112, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा संबंधी सहायता के लिए 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। इसके अलावा अग्निशमन सेवा के लिए 101 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने छात्राओं से सभी जरूरी नंबर मोबाइल में सुरक्षित रखने और परिवार के सदस्यों को भी इनके बारे में जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला आरक्षी ऋचा सिंह, अनामिका, सोनिया तथा कांस्टेबल संतराम, अनुराग, ओमजी दीक्षित और मोनू यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।