Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : महंत दिनेंद्र दास के समर्थन में उतरे निर्मोही अखाड़ा के पंच, बोले-सुनियोजित तरीके से हटाने की हो रही कोशिश
{"_id":"6a5f8750d91d6eb17a0976ed","slug":"video-video-mahata-thanathara-thasa-ka-samarathana-ma-utara-naramaha-akhaugdha-ka-paca-bl-sanayajata-taraka-sa-hatana-ka-ha-raha-kashasha-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महंत दिनेंद्र दास के समर्थन में उतरे निर्मोही अखाड़ा के पंच, बोले-सुनियोजित तरीके से हटाने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महंत दिनेंद्र दास के समर्थन में उतरे निर्मोही अखाड़ा के पंच, बोले-सुनियोजित तरीके से हटाने की हो रही कोशिश
निर्मोही अखाड़ा का विवाद अब गहराता जा रहा है। मंगलवार को निर्माेही अखाड़ा अयोध्या में पंचों की बैठक हुई। बैठक में 11 पंच शामिल थे, जबकि दो ऑनलाइन जुड़े थे, सबने सर्वसम्मति से महंत दिनेंद्र दास का पक्ष लिया। बैठक के बाद राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने उन्हें महंत पद से हटाने और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि सुनियोजित तरीके से उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाया जा रहा है और उन्हें मानसिक रोगी बताकर हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की जिस बैठक को कोरोना महामारी का हवाला देकर टालने की बात कही जा रही है, उसी अवधि में पंचों की ओर से अन्य स्थानों पर बैठकें आयोजित की गईं और उन बैठकों की कार्यवाही पर सभी के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
उन्होंने जनवरी और फरवरी 2020 के अलावा 22 फरवरी 2024 तथा तीन मई 2025 की बैठकों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन सभी कार्यवाहियों में उनके हस्ताक्षर हैं और उस समय उन्हें मानसिक रोगी नहीं बताया गया। बैठक में महंत श्याम दास, महंत घनश्याम दास, बाबा हरिहर दास, दयाशंकर दास, विनोद दास, रामदास व अन्य मौजूद रहे, बैठक का कोरम भी पूरा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।