{"_id":"6a992d6f8bc81a09dd016acd","slug":"video-video-gavatha-thavagara-na-capata-raya-sa-ka-malkata-parana-rama-mathara-madal-oura-thasatavaja-ka-lya-jayaja-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से की मुलाकात, पुराने राम मंदिर मॉडल और दस्तावेजों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से की मुलाकात, पुराने राम मंदिर मॉडल और दस्तावेजों का लिया जायजा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई बैठक के बाद गुरुवार को कारसेवकपुरम में गतिविधियां तेज रहीं। ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव गोविंद देवगिरी गुरुवार को कारसेवकपुरम पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद गोविंद देवगिरी ने चंपत राय के साथ कारसेवकपुरम में रखे राम मंदिर के पुराने मॉडल का अवलोकन किया। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रम से जुड़े दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।
बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही ट्रस्ट की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे गोविंद देवगिरी को अब ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया है। वहीं, पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की ट्रस्ट में वापसी को लेकर चल रही अटकलों पर बैठक के बाद विराम लग गया था। ऐसे में गुरुवार को दोनों की गोविंद देवगिरी के साथ हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कारसेवकपुरम में हुई इस मुलाकात के दौरान पुराने दस्तावेजों और मंदिर आंदोलन से जुड़े रिकॉर्ड को संरक्षित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।