{"_id":"6aa122e85b0c6d623c0a3fde","slug":"video-ayathhaya-karayabhara-sabhalta-ha-saiio-jatathara-mashara-ka-samana-raha-saema-yaga-ka-thara-ka-canata-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कार्यभार संभालते ही सीईओ जितेंद्र मिश्रा के सामने रही सीएम योगी के दौरे की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कार्यभार संभालते ही सीईओ जितेंद्र मिश्रा के सामने रही सीएम योगी के दौरे की चुनौती
अयोध्या: राम मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभालने के साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को समझना और उन्हें बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कार्यभार संभालने के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे की जिम्मेदारी भी उनके सामने रही। सीईओ ने राम मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री की अगवानी की।
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सीईओ के साथ बैठक कर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राम मंदिर की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को कहा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने राम मंदिर से जुड़े करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने की नसीहत दी। कहा कि मंदिर की गरिमा और मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। कर्मचारियों का व्यवहार श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र और सहयोगात्मक होना चाहिए।
वहीं, सीईओ जितेंद्र मिश्रा लगातार ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर की व्यवस्थाओं और कामकाज को समझ रहे हैं। कार्यभार संभालने के बाद उनका जोर व्यवस्थाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर करने पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।