फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, एक हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत

Wed, 09 Sep 2026 09:43 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 09 Sep 2026 09:43 AM IST
सार

राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने पर जोर दिया। साथ ही  एक हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत भी दी गई।

विज्ञापन
Ram Mandir staff of one thousand advised to serve with discipline.
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर मौजूदा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। 


करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में अनुशासन, श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।
Ram Mandir staff of one thousand advised to serve with discipline.
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कैफियत ट्रेन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे जितेंद्र मिश्र सीधे रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के एकाउंटिंग सिस्टम की भी जानकारी ली।
Ram Mandir staff of one thousand advised to serve with discipline.
राममंदिर का परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों की संख्या, उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। अधिकारियों के साथ मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगे की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir staff of one thousand advised to serve with discipline.
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीईओ ने व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। इसके बाद जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सेवा दे रहे करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ बैठक की। 

 
विज्ञापन
Ram Mandir staff of one thousand advised to serve with discipline.
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
इस बैठक का मुख्य फोकस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने पर रहा। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन के तहत काम करने और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed