{"_id":"6ad21a425551dc882e077dc7","slug":"video-video-garama-capal-ma-samasayae-lkara-pahaca-garamanae-kaii-vabhaga-ka-athhakara-naha-aae-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ग्राम चौपाल में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, कई विभागों के अधिकारी नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ग्राम चौपाल में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, कई विभागों के अधिकारी नहीं आए
अयोध्या के बीकापुर विकासखंड की बैती कला और भावापुर ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, राशन कार्ड और चकमार्ग की पटाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। पंचायत कर्मियों ने शिकायतों को दर्ज कर निस्तारण का भरोसा दिया। वहीं, दोनों चौपालों में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और पूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नोडल अधिकारी भी नहीं पहुंचे।
बैती कला के पंचायत भवन में प्रधान अनिल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में चौपाल हुई। पंचायत सचिव राजेश चौधरी ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 178 लोगों का पंजीकरण हुआ है। पहले चरण में 20 लोगों का चयन किया गया था, जिनमें जांच के दौरान तीन अपात्र पाए गए। पात्र लाभार्थियों को जल्द ही आवास की पहली किस्त मिलने की उम्मीद है।
चौपाल में ग्रामीणों ने पंचायत भवन में संचालित ई-लाइब्रेरी के संचालन में लापरवाही की शिकायत भी की। इस पर पंचायत सचिव ने पंचायत सहायक को फटकार लगाई। बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आंगनबाड़ी कर्मियों ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर रोजगार सेवक हृदयराम, पंचायत सहायक विकास धुरिया, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना वर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ल ने बताया कि भावापुर में प्रधान हरिप्रसाद निषाद की मौजूदगी में चौपाल हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनसंदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।