Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरोध मार्च
{"_id":"6aba590a0913bf94dd018d47","slug":"video-video-canava-aayaga-ka-karayaparanael-ka-varathha-ma-kagarasa-ka-paratharashana-jal-eva-mahanagara-kagarasa-kamata-na-nakal-varathha-maraca-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरोध मार्च
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन विरोध मार्च के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में विभिन्न मांगों वाले प्लेकार्ड थे तथा वे नारेबाजी कर रहे थे।
प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाए जाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।