{"_id":"6abbb98878a204820f003375","slug":"video-video-bugdhha-parabhavata-ka-bca-pahaca-vathhayaka-bta-350-rahata-kata-saema-yaga-ka-narathasha-para-rahata-vataranae-jara-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक, बांटीं 350 राहत किट, सीएम योगी के निर्देश पर राहत वितरण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे विधायक, बांटीं 350 राहत किट, सीएम योगी के निर्देश पर राहत वितरण जारी
अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए मंगलवार को पस्ता माफी बाढ़ चौकी पर विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में 350 राहत किट वितरित की गईं। कैथी मांझा, पटरंगा मांझा, सराय नासिर, मुजेहना, अब्बूपुर, पसैया तटबंध और नैपुरा के आंशिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को किट दी गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत कार्य लगातार जारी रखने की बात विधायक ने कही।
विधायक ने बताया कि इस सत्र में रुदौली तहसील क्षेत्र में अब तक 3390 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। आठ अगस्त से शुरू हुआ राहत वितरण मंगलवार को 12वें चरण में पहुंचा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार सर्वे कराया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए 700 और राहत किट वितरित कराई जाएंगी।
राहत किट में आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, नहाने की बाल्टी, तिरपाल समेत कुल 26 प्रकार की सामग्री दी गई। वितरण के दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता समेत ग्राम प्रशासक राम सदल, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा और शिव प्रताप मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।