फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir to open late at night on the 25thRam Mandir to open late at night on the 25th

Ayodhya News: 25 को देर रात खुलेगा राम मंदिर, बाहर आएगी उत्सव मूर्ति

Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir to open late at night on the 25thRam Mandir to open late at night on the 25th
रामलला का विग्रह।
अयोध्या। राम मंदिर में अगले एक पखवाड़े के भीतर चार बड़े उत्सव मनाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा से होगी। इस अवसर पर रात 12 बजे राम मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। रामलला की उत्सव मूर्ति को गर्भगृह से बाहर निकालकर मंदिर के उत्तरी हिस्से में खुले आसमान के नीचे विराजमान कराया जाएगा। यहां पूजन-अर्चन के बाद उन्हें खीर का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की वर्षा होती है। इसी आस्था के अनुरूप करीब डेढ़ क्विंटल खीर तैयार की जाएगी। अगले दिन इसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। 26 अक्तूबर को मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। सात नवंबर को हनुमान जयंती और दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन


राम मंदिर के धार्मिक व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि 26 अक्तूबर को शाम पांच बजे महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन होगा। इसमें साधु-संतों के साथ वाल्मीकि समाज के करीब 250 लोग शामिल होंगे। महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया जाएगा। साथ ही रामायण से जुड़े भजनों का गायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की जिम्मेदारी राम मंदिर ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. निर्मला यादव को सौंपी गई है। वह बुधवार को अयोध्या पहुंचीं और तैयारियों को लेकर बैठक की।

राम मंदिर में जलेंगे डेढ़ लाख दीपक, सजेगा परिसर :
आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि सात नवंबर को राम मंदिर में हनुमान जयंती और दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। इसी दिन प्रदेश सरकार की ओर से राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। राम मंदिर परिसर में भी करीब डेढ़ लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन होगा। पूरे परिसर को फूलों और फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। हनुमान जी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed